जिला जनसंपर्क कार्यालय, राजनांदगांव (छत्तीसगढ़)
समाचार
सफलता की कहानी
राष्ट्रीय बागवानी मिशन से किसान श्री अमरनाथ साहू की खेती को मिली नई दिशा
- शासकीय योजना के सहयोग और आधुनिक तकनीक से 10 एकड़ में कर रहे विविध उद्यानिकी फसलों की खेती
- राष्ट्रीय बागवानी मिशन के तहत मल्चिंग तकनीक का मिला लाभ, परंपरागत धान की खेती से आगे बढ़कर बनाई नई पहचान
राजनांदगांव 05 नवम्बर 2026। राष्ट्रीय बागवानी मिशन किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़कर उनकी खेती को अधिक उन्नत एवं लाभकारी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। राष्ट्रीय बागवानी मिशन से लाभान्वित होकर राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम देवादा निवासी किसान श्री अमरनाथ साहू ने खेती को नई दिशा दी है। किसान श्री अमरनाथ साहू परंपरागत रूप से धान की खेती करते थे। उन्होंने राष्ट्रीय बागवानी मिशन के तहत आधुनिक उद्यानिकी तकनीकों को अपनाकर विभिन्न प्रकार की सब्जियों, भाजी, फूलों एवं फलों की खेती कर रहे हैं। कृषक श्री अमरनाथ साहू को राष्ट्रीय बागवानी मिशन अंतर्गत मल्चिंग तकनीक का लाभ प्रदान किया गया है। मल्चिंग के उपयोग से मिट्टी में नमी का संरक्षण होता है, खरपतवारों की समस्या कम होती है तथा फसलों की बेहतर देखभाल में सहायता मिलती है। इससे सिंचाई के पानी के बेहतर उपयोग और फसल प्रबंधन में भी सुविधा होती है। राष्ट्रीय बागवानी मिशन के माध्यम से आधुनिक कृषि तकनीकों को बढ़ावा दिया जा रहा है। किसानों को परंपरागत खेती से आगे बढ़कर उद्यानिकी फसलों की ओर प्रोत्साहित कर रही है।
किसान श्री अमरनाथ साहू के बताया कि उनके पास कुल 10 एकड़ कृषि भूमि है। पहले वह परंपरागत रूप से धान की खेती करते थे, लेकिन उद्यानिकी फसलों की संभावनाओं को देखते हुए खेती में विविधीकरण का निर्णय लिया। वर्तमान में लगभग 7.50 एकड़ क्षेत्र में विभिन्न प्रकार की सब्जियों व फूलों तथा 2.50 एकड़ क्षेत्र में केले की खेती कर रहे हैं। खेतों में बैंगन, मिर्च, गोभी, करेला, चिचिंडा, भिंडी, बरबट्टी, सेम, खीरा, कद्दू, लौकी, मूली, गेंदाफूल सहित विभिन्न प्रकार की भाजी की फसल ले रहे है। विभिन्न फसलों की खेती से मौसम एवं बाजार की मांग के अनुरूप उत्पादन करने के अवसर मिल रही है। उद्यानिकी फसलों के उत्पादन करने के साथ स्थानीय बाजार में विक्रय भी करते है। कृषक श्री अमरनाथ साहू ने राष्ट्रीय बागवानी मिशन के तहत मिले आधुनिक उद्यानिकी तकनीकी मार्गदर्शन के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को धन्यवाद दिया है। कृषक श्री अमरनाथ साहू ने राष्ट्रीय बागवानी मिशन के माध्यम से आधुनिक तकनीकों का लाभ लेकर खेती में नवाचार और फसल विविधीकरण का सराहनीय उदाहरण प्रस्तुत किया है।
क्रमांक 18 -----------------
शहर में स्वच्छता, यातायात व्यवस्था एवं नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने नगर निगम द्वारा किए जा रहे निरंतर प्रयास
राजनांदगांव 05 नवम्बर 2026। नगर पालिक निगम राजनांदगांव द्वारा शहर में स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने, यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने तथा नागरिक सुविधाओं के विस्तार के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। नगर निगम द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में नियमित साफ-सफाई, तालाबों के संरक्षण, अवैध मांस विक्रय पर कार्रवाई, अतिक्रमण नियंत्रण, विद्युत व्यवस्था में सुधार एवं सार्वजनिक स्थलों के सौंदर्यीकरण के लिए आवश्यक पहल की जा रही है। इसके साथ ही नागरिकों एवं व्यवसायियों को स्वच्छता बनाए रखने तथा निर्धारित नियमों का पालन करने के लिए समझाइश भी दी जा रही है।
नगर निगम द्वारा शहर के तालाबों की स्वच्छता एवं संरक्षण के लिए समय-समय पर सफाई अभियान चलाया जाता है। इसी क्रम में रानी सागर तालाब में विशेष सफाई अभियान चलाकर तालाब परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों की साफ-सफाई कराई गई। तालाब के आसपास संचालित दुकानों के संचालकों को स्वच्छता बनाए रखने तथा तालाब में कचरा नहीं डालने की समझाइश दी गई। स्वच्छता नियमों का उल्लंघन करने वाले कुछ व्यक्तियों के विरूद्ध कार्रवाई भी की गई है। नगर निगम द्वारा तालाबों को स्वच्छ एवं प्रदूषणमुक्त बनाए रखने के लिए नागरिकों से सहयोग की अपील की गई है।
नगर निगम द्वारा शहर में अवैध मांस विक्रय की रोकथाम के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। गौरी नगर क्षेत्र में अवैध मांस विक्रय का मामला संज्ञान में आते ही नगर निगम एवं पुलिस प्रशासन द्वारा संबंधित के विरूद्ध कार्रवाई की गई। विभिन्न सामाजिक संस्थाओं की मांग पर शहर में संचालित मांस एवं बिरयानी विक्रय की दुकानों तथा होटलों का निरीक्षण कर लाइसेंस, साफ-सफाई एवं खाद्य सामग्री की जांच की जा रही है। खाद्य पदार्थों में मिलावट की रोकथाम के लिए भी जांच की जा रही है। वहीं गोल बाजार स्थित मछली मार्केट को हटाने की मांग के संबंध में सभी पहलुओं पर विचार करने के पश्चात नियमानुसार निर्णय लिया जाएगा।
शहर में सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए नगर निगम एवं यातायात विभाग द्वारा संयुक्त रूप से कार्रवाई की जा रही है। फ्लाईओवर के नीचे अतिक्रमण कर व्यवसाय करने वालों तथा अवैध रूप से वाहन खड़े करने वालों को समझाइश देने के साथ ही नियमानुसार जुर्माना भी लगाया गया है। वर्तमान में फ्लाईओवर के नीचे खड़े वाहनों को हटाने के लिए संबंधित वाहन स्वामियों से चर्चा कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। नगर निगम द्वारा बाजार क्षेत्रों के दुकानदारों को अपनी सामग्री निर्धारित सीमा के भीतर रखने तथा सड़क एवं आवागमन मार्ग को बाधित नहीं करने की समझाइश दी जा रही है। दीपावली पर्व के दौरान सुगम आवागमन के लिए शहर में 8 स्थानों पर अस्थायी पार्किंग की व्यवस्था भी की गई थी।
नगर निगम द्वारा शहर के वार्डों, मुख्य मार्गों, बाजार क्षेत्रों एवं सार्वजनिक स्थलों पर नियमित साफ-सफाई की जा रही है। लखोली क्षेत्र में अत्यधिक बारिश के कारण सफाई व्यवस्था प्रभावित हुई थी। वर्तमान में निगम का सफाई अमला सड़कों एवं गलियों में नियमित सफाई कार्य कर रहा है। शहर के कुछ स्थानों पर रिक्त भूमि में आसपास का कचरा अस्थायी रूप से एकत्रित कर जेसीबी एवं टिप्पर के माध्यम से उठाया जाता है। हॉस्पिटल रोड के किनारे भी आसपास के क्षेत्रों से एकत्रित कचरे का उठाव कर सफाई की जा रही है। दीपावली पर्व के दौरान घरों की विशेष साफ-सफाई के कारण कचरे की मात्रा बढऩे से कुछ स्थानों पर ऐसी स्थिति निर्मित हुई थी। नगर निगम द्वारा आसपास के रहवासियों को सड़कों एवं खुले स्थानों पर कचरा नहीं डालने तथा स्वच्छता बनाए रखने की समझाइश दी जा रही है।
नगर निगम द्वारा बस स्टैण्ड परिसर एवं प्रतीक्षालय की नियमित साफ-सफाई कराई जा रही है। यात्रियों को स्वच्छ एवं सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बस स्टैण्ड के जीर्णोद्धार के लिए निगम स्तर पर आवश्यक प्रक्रिया की जा रही है। बस स्टैण्ड परिसर की स्वच्छता एवं यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। नगर निगम द्वारा शहर में प्रकाश व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक सुधार कार्य किए जा रहे हैं। विगत दिनों लगातार बारिश के कारण शॉर्ट सर्किट होने से महेश नगर क्षेत्र में कुछ स्ट्रीट लाइट बंद हो गई थीं, जिनका सुधार कार्य किया जा रहा है। इसके साथ ही शहर में विद्युत व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए आवश्यक कार्य किए जा रहे हैं। कन्हारपुरी में स्कूल के सामने विद्युत पोल के खुले तारों को विद्युत विभाग के समन्वय से सुरक्षित एवं व्यवस्थित किया जाएगा, ताकि विद्यार्थियों एवं आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
कलेक्टर के निर्देशानुसार नगर निगम द्वारा दिग्विजय क्लब के निर्माण के लिए जारी भवन अनुज्ञा की जांच की गई है। जांच के क्रम में जारी भवन अनुज्ञा को निलंबित कर दिग्विजय क्लब के कार्यकारी अध्यक्ष को पत्र प्रेषित किया गया है। इस संबंध में कलेक्टर को भी अवगत कराया गया है। साथ ही निर्माण के लिए जारी भवन अनुज्ञा के संबंध में तत्कालीन भवन अधिकारी से जानकारी प्राप्त कर नियमानुसार जांच की जा रही है। नगर निगम द्वारा शहर के सार्वजनिक स्थलों एवं प्रमुख चौक-चौराहों के सौंदर्यीकरण के लिए आवश्यक कार्य किए जा रहे हैं। रेस्ट हाउस के सामने पूर्व में किए गए सौंदर्यीकरण के पुराना होने के कारण कुछ प्रतिमाएं क्षतिग्रस्त हो गई हैं। इन प्रतिमाओं की मरम्मत एवं संबंधित क्षेत्र के सौंदर्यीकरण का कार्य शहर के चौक-चौराहों के सौंदर्यीकरण के अंतर्गत किया जाएगा। इससे सार्वजनिक स्थलों की सुंदरता एवं आकर्षण में वृद्धि होगी।
म्युनिसिपल स्कूल मैदान में वर्षों से दीपावली पर्व के अवसर पर अस्थायी पटाखा दुकानों का संचालन किया जाता रहा है। इसके लिए नगर निगम द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के तहत शुल्क लेकर अस्थायी भूखंडों का आबंटन किया जाता है। दीपावली पर्व के पश्चात मैदान की साफ-सफाई एवं आवश्यक मरम्मत की व्यवस्था की जाएगी, ताकि मैदान का उपयोग पूर्ववत विभिन्न गतिविधियों के लिए किया जा सके। नगर निगम द्वारा शहर को स्वच्छ, सुंदर, सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाने के लिए विभिन्न विभागों के समन्वय से निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं यातायात विभाग के सहयोग से अतिक्रमण नियंत्रण, अवैध गतिविधियों की रोकथाम, स्वच्छता व्यवस्था एवं नागरिक सुविधाओं में सुधार के कार्य किए जा रहे हैं। नगर निगम ने नागरिकों एवं व्यवसायियों से सार्वजनिक स्थलों, तालाबों एवं सड़कों पर कचरा नहीं डालने की अपील की जा रही है। दुकानों की सामग्री निर्धारित सीमा में रखने तथा यातायात एवं स्वच्छता संबंधी नियमों का पालन कर शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं सुव्यवस्थित बनाने में अपनी सहभागिता निभाएं।
क्रमांक 19 -----------------
जिला स्तरीय रोजगार मेले में 113 आवेदकों का प्रारंभिक चयन, 15 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र
राजनांदगांव 05 नवम्बर 2026। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र राजनांदगांव द्वारा जिले के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से डॉ. बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर स्नातकोत्तर महाविद्यालय डोंगरगांव में जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। रोजगार मेले में विभिन्न नियोजकों द्वारा अलग-अलग पदों पर भर्ती के लिए 408 आवेदकों का साक्षात्कार लिया गया। इनमें से 113 आवेदकों का प्रारंभिक चयन किया गया तथा 15 आवेदकों को मेला स्थल पर ही नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। रोजगार मेले के माध्यम से युवाओं को रोजगार प्राप्त करने का अवसर मिला।
उप संचालक रोजगार श्री विष्णु कुमार केडिया ने बताया कि रोजगार मेले में शामिल अन्य आवेदकों की अंतिम चयन प्रक्रिया जारी है। इस संबंध में जानकारी ई-रोजगार पोर्टल के माध्यम से दी जाएगी। उन्होंने बताया कि आगामी जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन 9 दिसम्बर 2026 को किया जाएगा। इसके लिए इच्छुक नियोजक ई-रोजगार पोर्टल पर उपलब्ध रिक्त पदों की जानकारी अधिसूचित कर सकते हैं। वहीं रोजगार के इच्छुक युवा अपनी आईडी से पोर्टल पर लॉगिन कर आवेदन दर्ज कर सकते हैं। उन्होंने जिले के अधिक से अधिक रोजगार इच्छुक युवाओं से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।
क्रमांक 20 -----------------
हमर स्वस्थ लइका कार्यक्रम के तहत बाल संदर्भ शिविर का हुआ आयोजन
राजनांदगांव 05 नवम्बर 2026। महिला एवं बाल विकास विभाग तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले में अति गंभीर कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य सुधार हेतु हमर स्वस्थ लइका कार्यक्रम का संचालन किया जा रहा है। हमर स्वस्थ लइका कार्यक्रम के तहत छुरिया विकासखंड के ग्राम कुमरदा में मुख्यमंत्री बाल संदर्भ शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में चिन्हांकित एसएएम एवं एमएएम बच्चों का विस्तृत स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक दवाइयां प्रदान की गई। साथ ही बच्चों के अभिभावकों को पोषण परामर्श दिया गया। जन औषधि केंद्र के माध्यम से दवाइयां उपलब्ध कराई गई। स्वस्थ लइका कार्यक्रम के तहत प्रत्येक 3 माह में शिविर के माध्यम से बच्चों के स्वास्थ्य की नियमित निगरानी की जा रही है। बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य एवं त्वरित सुधार के लिए स्टेट सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, एम्स रायपुर एवं यूनिसेफ रायपुर द्वारा लगातार तकनीकी सहयोग एवं मार्गदर्शन प्रदान किया जा रहा है। शिविर में महिला बाल विकास विभाग से पर्यवेक्षक, स्वास्थ्य विभाग से मेडिकल ऑफिसर, एएनएम, फार्मासिस्ट उपस्थित थे।
क्रमांक 21 -----------------
पशु चिकित्सा पॉलीटेक्निक राजनांदगांव में विद्यार्थियों ने ली सत्यनिष्ठा की शपथ
- विद्यार्थियों ने भ्रष्टाचार मुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का लिया संकल्प
- ईमानदारी, नैतिकता एवं पारदर्शिता के साथ कार्य करने का दिया संदेश
राजनांदगांव 05 नवम्बर 2026। पशु चिकित्सा पॉलीटेक्निक राजनांदगांव में विद्यार्थियों को ईमानदारी, नैतिकता एवं पारदर्शिता के प्रति जागरूक करने तथा भ्रष्टाचार मुक्त समाज के निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सत्यनिष्ठा शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों एवं संस्थान के अधिकारी-कर्मचारियों ने सत्यनिष्ठा की शपथ लेकर जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में ईमानदारी एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का आयोजन सहायक प्राध्यापिका डॉ. श्वेता जैन के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को भ्रष्टाचार के दुष्प्रभावों के संबंध में जानकारी देते हुए बताया गया कि भ्रष्टाचार देश की आर्थिक, सामाजिक एवं राजनीतिक प्रगति में एक बड़ी बाधा है। भ्रष्टाचार मुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रत्येक नागरिक की सक्रिय सहभागिता आवश्यक है। विद्यार्थियों ने भ्रष्टाचार के उन्मूलन में सहयोग देने, कानून के शासन का पालन करने तथा अपने सभी कार्यों को पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ संपादित करने की शपथ ली। साथ ही न रिश्वत लेने और न ही रिश्वत देने तथा सार्वजनिक हित को सर्वोपरि रखने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर विद्यार्थियों ने अपने व्यक्तिगत एवं व्यावसायिक जीवन में सत्यनिष्ठा, ईमानदारी एवं नैतिक मूल्यों का पालन करने तथा भ्रष्टाचार की किसी भी घटना की जानकारी संबंधित एजेंसी को देने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। कार्यक्रम में शिक्षण सहायक डॉ. विनिता वासनिक, डॉ. सरिता सहित संस्थान के अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे तथा उन्होंने भी सत्यनिष्ठा की शपथ ग्रहण की। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में नैतिक मूल्यों, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं ईमानदारी की भावना विकसित करना तथा उन्हें भविष्य में एक जिम्मेदार नागरिक एवं कर्तव्यनिष्ठ पेशेवर के रूप में समाज और राष्ट्र के विकास में योगदान देने के लिए प्रेरित करना था।
क्रमांक 22 -----------------

Contact-
District Public Relation Office, Rajnandgaon
TWITTER- www.twitter.com/RajnandgaonDist &
FACEBOOK- www.facebook.com/PRORajnandgaonCGH/