ग्राम गंगेरूआ के पास ग्राम सरेखा में 14 अक्टूबर धर्म चक्र प्रवर्तन दिवस के अवसर पर बुद्ध विहार और महाकारूणिक तथागत बुद्ध एवं परम पूज्य बोधिसत्व बाबा साहेब डॉक्टर अंबेडकर प्रतिमा का अनावरण पूज्य बौद्ध भिक्षुणी सत्य शीला महाथेरी अमरावती द्वारा अनावरण किया गया और परित्राण पाठ करने के पश्चात मंचीये कार्यक्रम बुद्ध विहार बरघाट के अध्यक्ष विनोद वासनिक की अध्यक्षता में एवं सचिन मेश्राम बालाघाट बौद्ध संघ के पूर्व अध्यक्ष के मुख्य अतिथि में तथा प्रसिद्ध बौद्ध आंबेडकर विद्वान n v dhoke के विशिष्ट अतित्य में संपन्न हुआ जिसे धर्मपाल देश भरतार नागवंशी इतिहासकार डीडी वासनिक जेएस चौरे बालाघाट सीमा कूड़ापे लेखराम म्हात्रे कोमल गढ़पाल खंडाते मां साहब दशरथ दोखे नागपुर बालचंद मसूरकर भीमराव वासनिक पवन मसूरकर जयप्रकाश हिरकनेआदि ने संबोधित किया।
इस कार्यक्रम में बालाघाट कटंगी शिवनी बरघाट कानीवाड़ा नागपुर dhaarana कुरई खवासा गंगेरवा आरि आदि स्थानों से भारी संख्या में अंबेडकरवादी बुद्धिस्ट उपासक उपासिकाओं ने हिस्सा लिया एवं बौद्ध धर्म की दीक्षा लिया बुद्ध अंबेडकर प्रतिमाओं का दान रतन माला प्रदीप वार के मीणा विनय डोंगरे ज्ञान दास नागदेव आशा कैलाश मेश्राम ने किया। कार्यक्रम का कुशल संचालन कला पुत्र मुनिराज बोरकर एवं रावतसर गंगेरवा ने किया रात्रि में दो महिला कव्वालों ने भीम बुद्ध गीतों के माध्यम से आम जनता में प्रसार प्रसार किया रात्रि में सभी को भोजन दान की व्यवस्था की गई थी सभी को समिति के तमाम पदाधिकारी को धन्यवाद देते हुए और आभार प्रकट करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।
प्रेषक
डीडी वासनिक समता सैनिक दल शिवनी एवं राहुल कुमार मीडिया प्रभारी सिवनी मध्य प्रदेश