जिला जनसंपर्क कार्यालय, दुर्ग (छ.ग.)
समाचार
नगरीय निकाय निर्वाचन-2026
निर्वाचक नामावली का प्रारंभिक प्रकाशन, राजनैतिक दलों को दी गई जानकारी
दुर्ग, 23 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अभिजीत सिंह की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के जिला प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगरीय निकाय निर्वाचन-2026 अंतर्गत मतदाता सूची का पुनरीक्षण कार्यक्रम एवं निर्वाचक नामावली के प्रारंभिक प्रकाशन के संबंध में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को अवगत कराया गया।
कलेक्टर श्री सिंह ने बताया कि नगरीय निकाय निर्वाचन हेतु निर्वाचक नामावली का प्रारंभिक प्रकाशन 23 अक्टूबर 2026 को निकायों में किया गया है, जहां आगामी निर्वाचन होना है। इसके साथ ही दावे तथा आपत्ति प्राप्त करने के कार्य शुरू है। दावे आपत्ति 30 अक्टूबर के अपरान्ह 3.00 बजे तक प्राप्त किये जाएंगे। दावे आपत्तियों का निपटारा 03 नवम्बर 2026 तक किया जाएगा। दावे आपत्ति निराकरण के पश्चात् निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन 30 नवम्बर 2026 को किया जाएगा।
बैठक में नगरीय निकाय आम निर्वाचन-2026 हेतु नियुक्त रजिस्ट्रीकरण/सहायक /अतिरिक्त रजिस्ट्रीकरण अधिकारी की जानकारी दी गई। नगर पालिक निगम भिलाई, रिसाली एवं नगर पालिक निगम भिलाई-चरोदा तथा नगर पालिका परिषद जामुल अंतर्गत 170 वार्डों में 744 मतदान केन्द्र बनाये गये हैं। उक्त नगरीय निकायों में 507704 मतदाता है। राजनीतिक दलों को प्रारंभिक प्रकाशन 23 अक्टूबर की तिथि में मतदाताओं की संख्या और एसआईआर 21 फरवरी 2026 के अनुसार मतदाताओं की संख्या तथा 01 अक्टूबर 2026 की तिथि में पूरक मतदाताओं की संख्या से भी अवगत कराया गया। विशेष पुनरीक्षण एसआईआर पश्चात् 21 फरवरी 2026 की स्थिति में नगरीय निकाय में मतदाताओं की संख्या भी जानकारी दी गई।
इसी प्रकार प्रपत्र प्रारूप क, प्रारूप-ग-1, प्रारूप-ख एवं प्रारूप ग के संबंध में भी विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। बैठक में राजनीतिक दलों से भी सुझाव लिये गये तथा उनके शंकाओं का समाधान किया गया। बैठक समाप्ति पश्चात राजनीतिक दलों को निर्वाचक नामावली प्रारंभिक प्रकाशन की कापियां प्रदान की गई। बैठक में एडीएम श्री विरेन्द्र सिंह, अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती सिल्ली थामस, सभी एसडीएम एवं राजनीतिक दलों के जिला पदाधिकारी सम्मिलित हुए।
ःः000ःः

सेवा सेतु पोर्टल की नवीन सेवाओं एवं नई सुविधाओं के संबंध में ऑपरेटरों को दिया गया वर्चुअल प्रशिक्षण
दुर्ग, 23 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह के निर्देशनुसार जिले में डिजिटल सुशासन को बढ़ावा देने तथा नागरिकों को शासकीय सेवाएँ सरल एवं सुगम रूप से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 15 अक्टूबर 2026 को सेवा सेतु पोर्टल के ऑपरेटरों के लिए वर्चुअल प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में पोर्टल पर जोड़ी गई नवीन सेवाओं एवं लागू की गई नई सुविधाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। प्रशिक्षण के दौरान राजस्व विभाग की ईडब्ल्यूएस (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग) प्रमाण पत्र एवं राजपत्र संबंधी सेवाओं, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की सेवाओं जैसे विवाह प्रमाण पत्र / नल कनेक्शन आदि तथा तकनीकी शिक्षा विभाग की सेवाओं सहित अन्य नवीन सेवाओं की प्रक्रिया एवं संचालन के बारे में जानकारी दी गई।
प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन ई-जिला प्रबंधक एवं एवीएम टीम द्वारा किया गया। टीम ने सेवा सेतु ऑपरेटरों को नई सेवाओं के ऑनलाइन आवेदन, पोर्टल की नवीन सुविधाओं के उपयोग तथा संबंधित प्रक्रियाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के संबंध में मार्गदर्शन प्रदान किया।
इस प्रशिक्षण का प्रमुख उद्देश्य सेवा सेतु केंद्रों के ऑपरेटरों को पोर्टल में किए गए नवीन बदलावों से अवगत कराना, उनकी तकनीकी दक्षता बढ़ाना तथा नागरिकों को शासकीय सेवाओं का लाभ समयबद्ध, पारदर्शी एवं सुविधाजनक तरीके से उपलब्ध कराना है।
यह पहल राज्य में डिजिटल सेवा वितरण प्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने तथा नागरिकों को विभिन्न विभागों की सेवाएँ एक ही डिजिटल मंच के माध्यम से उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

दुर्ग में 27 अक्टूबर को होगी जिला स्तरीय परामर्श दात्री समिति की 195वीं बैठक
दुर्ग, 23 अक्टूबर 2026/ जिले में वित्तीय एवं बैंकिंग सेवाओं की समीक्षा के लिए आगामी मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026 को शाम 5.00 बजे से कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में जिला स्तरीय परामर्श दात्री समिति की 195वीं बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह द्वारा की जाएगी।
अग्रणी बैंक प्रबंधक श्री संजय गर्ग द्वारा जारी निर्देशानुसार, सभी बैंकों के जिला बैंक समन्वयकों की इस बैठक में उपस्थिति अनिवार्य की गई है। पिछली बैठकों में कुछ समन्वयकों की गैर-मौजूदगी पर कलेक्टर एवं भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा कड़ी नाराजगी व्यक्त की गई थी तथा अनुपस्थित अधिकारियों के नियंत्रक कार्यालयों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए थे।
बैठक के मुख्य बिंदु साख जमा अनुपात और वार्षिक साख योजना की प्रगति। किसान क्रेडिट कार्ड, शिक्षा ऋण और प्राथमिकता क्षेत्र में ऋण वितरण की समीक्षा। जनधन योजना, मुद्रा योजना, डिजिटल भुगतान और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की स्थिति। पीएम स्वनिधि, पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना, एनआरएलएम तथा अन्य शासकीय योजनाओं में स्वीकृति एवं लंबित प्रकरणों का निपटारा। क्षतिग्रस्त बैंक भवनों के स्थानांतरण और चुनिंदा बैंक शाखाओं/बीसी पॉइंट से जुड़े प्रशासनिक विषयों पर चर्चा की जाएगी। सभी बैंक समन्वयकों को 30 सितंबर 2026 तक के अद्यतन आंकड़ों एवं पिछली कार्यवाही की रिपोर्ट के साथ समय पर उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं।