जिला जनसंपर्क कार्यालय, राजनांदगांव (छत्तीसगढ़)
समाचार
कलेक्टर ने निर्माणाधीन स्टेशनपारा रेलवे अंडरब्रिज का किया निरीक्षण
- रेलवे अंडरब्रिज निर्माण कार्य में तेजी लाने एवं समय-सीमा में पूर्ण करने के दिए निर्देश
राजनांदगांव 26 अक्टूबर 2026। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने आज राजनांदगांव शहर के निर्माणाधीन स्टेशनपारा रेलवे अंडरब्रिज का निरीक्षण कर निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान रेलवे अधिकारियों एवं निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधियों से अंडरब्रिज निर्माण की वर्तमान स्थिति तथा पूर्ण करने की समय-सीमा के संबंध में विस्तृत जानकारी ली। कलेक्टर ने निर्माण कार्य में तेजी लाते हुए गुणवत्तापूर्ण ढंग से निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने रेलवे अंडरब्रिज के बॉक्स पुशिंग कार्य, आंतरिक निर्माण एवं एप्रोच रोड के निर्माण की जानकारी ली। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि बॉक्स पुशिंग कार्य पूर्ण करने में लगभग डेढ़ माह का समय लगेगा। इसके साथ ही एप्रोच रोड का निर्माण किया जाना है। कलेक्टर ने बॉक्स पुशिंग एवं एप्रोच रोड का निर्माण कार्य समानांतर रूप से संचालित करने के निर्देश दिए, ताकि निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण किया जा सके। उन्होंने माह दिसंबर तक प्रमुख निर्माण कार्यों में अपेक्षित प्रगति लाने तथा जनवरी एवं फरवरी माह में शेष कार्यों को पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित करने कहा। साथ ही मार्च 2027 तक सभी निर्माण कार्य अनिवार्य रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्टेशनपारा रेलवे अंडरब्रिज शहर की यातायात व्यवस्था की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। इसके निर्माण को प्राथमिकता देते हुए सभी शेष कार्यों को तेजी से पूर्ण किया जाए, ताकि नागरिकों को सुगम एवं सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके।
क्रमांक 217 -----------------

Contact-
District Public Relation Office, Rajnandgaon
TWITTER- www.twitter.com/RajnandgaonDist &
FACEBOOK- www.facebook.com/PRORajnandgaonCGH/