PRORJN_02_NOVERMBER_2026_NEWS_&_PHOTOS_FILE_01

PRORJN_02_NOVERMBER_2026_NEWS_&_PHOTOS_FILE_01

जिला जनसंपर्क कार्यालय, राजनांदगांव (छत्तीसगढ़)
समाचार
राज्योत्सव 2026
स्कूल शिक्षा एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने शासन की लोक कल्याणकारी योजनाओं पर आधारित विभागीय स्टॉल एवं प्रदर्शनी का किया अवलोकन
- राज्योत्सव में विभिन्न विभागों के स्टॉल में जनमानस को शासन की जनहितकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों की मिल रही जानकारी
राजनांदगांव 02 नवम्बर 2026। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर पद्मश्री गोविंदराम निर्मलकर ऑडिटोरियम राजनांदगांव में राज्योत्सव 2026 का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्कूल शिक्षा एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने शासन की लोक कल्याणकारी योजनाओं पर आधारित विभागीय स्टॉल एवं प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के स्टॉल में अपना ब्लड टेस्ट कराया। राजस्व विभाग के स्टॉल में स्वामित्व योजना के अंतर्गत हितग्राहियों को अधिकार अभिलेख प्रदान किया। महिला एवं बाल विकास विभाग के स्टॉल में महिलाओं की आर्थिक उन्नति एवं विकास के लिए सक्षम योजना के तहत महिलाओं को को चेक वितरण किया गया। उन्होंने परिवहन विभाग के स्टॉल में लर्निंग लायसेंस भी वितरण किया।
राज्योत्सव के अवसर पर जनसंपर्क विभाग के स्टॉल में शासन की लोकहितकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही छत्तीसगढ़ जनमन पत्रिका, छत्तीसगढ़ में सुशासन के लिए नवाचार ब्रोसर, सशक्त महिला सशक्त छत्तीसगढ़, 125 दिनों के रोजगार की नई गारंटी जी राम जी सहित अन्य ब्रोसर का नि:शुल्क वितरण किया गया। जनसंपर्क विभाग की फोटो प्रदर्शनी में शासन द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न अभियानों को प्रदर्शित किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के स्टॉल में सुरक्षित बचपन अभियान के माध्यम से कानूनी सहायता की जानकारी दी गई। महिला एवं बाल विकास विभाग के स्टॉल में पो_ लईका पहल के संबंध में जानकारी देते हुए बच्चों के सुपोषण के संबंध में जागरूक किया गया। पौष्टिक एवं मिलेट्स व्यंजन तथा स्थानीय भाजियों, तिरंगा भोजन पौष्टिक आहार की प्रदर्शनी लगाकर जानकारी प्रदान की जा रही है। जनमानस को बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान के संबंध में बताया जा रहा है। कृषि विभाग के स्टॉल में रबी फसल चक्र परिवर्तन अंतर्गत धान के बदले कम पानी की आवश्यकता वाले फसलों को बढ़ावा देने के संबंध में जानकारी दी गई। महिला स्वसहायता समूह के उत्पादों रागी, कोदो, तेलघानी का सरसो तेल, जैविक चावल, बिक्री के लिए उपलब्ध रहे। चना फसल की उन्नत उत्पादन तकनीक, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, मक्का की उन्नत उत्पादन तकनीक, जैविक खेती से अवगत कराया गया। कृषि कार्य के प्रमुख यंत्र के संबंध में बताया गया। उद्यानिकी विभाग के स्टॉल में गेंदा की खेती, शिमला मिर्च, केला, पपीता, बैगन, टमाटर एवं अन्य उद्यानिकी फसलों के संबंध में जानकारी दी गई। इस अवसर पर किसानों को फसल चक्र परिवर्तन के लिए प्रेरित किया गया।
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान के स्टॉल में चिला, फरा, चौसेला, अईरसा, ठेठरी खुर्मी जैसे व्यंजन उपलब्ध है। विद्युत विभाग के स्टॉल में प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के संबंध में जानकारी दी जा रही है और लोगों को इस योजना का अधिक से अधिक लाभ लेने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। पुलिस विभाग के स्टॉल में साइबर जागरूकता, सड़क सुरक्षा की जानकारी दी जा रही है  तथा विभिन्न शस्त्रों का प्रदर्शन किया गया है। परिवहन विभाग के स्टॉल में लर्निंग लायसेंस बनाने तथा हाई सिक्युरिटी नंबर प्लेट संबंधी कार्य किया जा रहा है।  
क्रमांक 02 -----------------
 निमोमोशन इलेक्ट्रीक व्हीलचेयर हेतु मूल्यांकन शिविर 3 नवम्बर को
राजनांदगांव 02 नवम्बर 2026। समेकित क्षेत्रीय केन्द्र (सीआरसी) ठाकुरटोला में 3 नवम्बर 2026 को सुबह 10 बजे से निमोमोशन इलेक्ट्रीक व्हीलचेयर प्रदान करने के लिए मूल्यांकन शिविर का आयोजन किया गया है। निमोमोशन इलेक्ट्रीक व्हीलचेयर के लिए पात्र हितग्राही की आयु 18 से 35 वर्ष, दोनों निचले अंगों में दिव्यांगता, दोनों हॉथों में पर्याप्त शक्ति एवं नियंत्रण, दिव्यांगता का प्रतिशत 60 या उससे अधिक (दोनों निचले अंगों में), व्हीलचेयर उपयोगकर्ता होना अनिवार्य है। निमोमोशन इलेक्ट्रीक व्हीलचेयर प्राप्त करने के इच्छुक एवं पात्रता रखने वाले दिव्यांगजन आवश्यक दस्तावेज आधार कार्ड, पैन कार्ड, यूडीआईडी कार्ड, पासपोर्ट साईज फोटो, आय प्रमाण पत्र (सरपंच या पार्षद), बीपीएल राशन कार्ड, पिछले 6 माह का बैंक स्टेटमेंट की छायाप्रति के साथ मूल्यांकन शिविर में शामिल हो सकते है।
क्रमांक 03 -----------------

Contact- 
District Public Relation Office, Rajnandgaon 
E-MAIL ID- prorjn@gmail.com


Uploaded Image Uploaded Image Uploaded Image Uploaded Image Uploaded Image Uploaded Image Uploaded Image Uploaded Image Uploaded Image Uploaded Image

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने