PRORJN_21_OCTOBER_2026_NEWS_&_PHOTOS_FILE_02

PRORJN_21_OCTOBER_2026_NEWS_&_PHOTOS_FILE_02

जिला जनसंपर्क कार्यालय, राजनांदगांव (छत्तीसगढ़)
समाचार
सहकारिता और उद्योग स्थायी समिति जिला पंचायत की बैठक 26 अक्टूबर को
राजनांदगांव 21 अक्टूबर 2026। सहकारिता और उद्योग स्थायी समिति जिला पंचायत राजनांदगांव की बैठक 26 अक्टूबर 2026 को दोपहर 12 बजे जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित की गई है। बैठक में विभिन्न विभागीय कार्यों पर चर्चा की जाएगी। बैठक में सदस्यों से उपस्थित होने की अपील की गई है। साथ ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक जानकारी सहित बैठक में उपस्थित होने कहा गया है।
क्रमांक 202 -----------------
सीईओ जिला पंचायत ने साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में विभिन्न विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की समीक्षा की
राजनांदगांव 21 अक्टूबर 2026। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों, शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं लंबित प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा की। सीईओ जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी ने आगामी धान खरीदी की तैयारियों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि धान खरीदी के दौरान किसानों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। इसके लिए धान उपार्जन केन्द्रों में आवश्यक सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं की समुचित तैयारी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने संबंधित विभागों को धान खरीदी से जुड़े कार्यों में आपसी समन्वय बनाकर सभी तैयारियां निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।
सीईओ जिला पंचायत ने डिजिटल क्रॉप सर्वे कार्य की प्रगति की समीक्षा करते हुए सर्वे कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि डिजिटल क्रॉप सर्वे के अंतर्गत किसानों की फसलों से संबंधित जानकारी का सही एवं अद्यतन संकलन महत्वपूर्ण है। इसके लिए संबंधित अधिकारी मैदानी स्तर पर कार्यों की नियमित निगरानी करें तथा सर्वे कार्य को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए लंबित आवेदनों का प्राथमिकता के साथ निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि योजना के अंतर्गत अधिक से अधिक पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित करने के लिए आवश्यक पहल की जाए। साथ ही नागरिकों को सौर ऊर्जा के उपयोग, बिजली बिल में होने वाली बचत एवं योजना के लाभों के संबंध में जागरूक करते हुए उन्हें सोलर पैनल स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित किया जाए।
सीईओ जिला पंचायत ने मुख्यमंत्री हेल्पलाईन, मुख्यमंत्री जनदर्शन, पीजी पोर्टल एवं कलेक्टर जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों की विभागवार समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आम नागरिकों की समस्याओं एवं शिकायतों का निराकरण संवेदनशीलता और गंभीरता के साथ किया जाए। विशेष रूप से मुख्यमंत्री हेल्पलाईन में प्राप्त आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि आवेदन का निराकरण करने के पश्चात संबंधित आवेदक को निराकरण की स्थिति एवं की गई कार्रवाई के संबंध में अनिवार्य रूप से सूचित किया जाए। उन्होंने सभी विभाग प्रमुखों को लंबित आवेदनों की नियमित समीक्षा करने तथा निराकरण में अनावश्यक विलंब नहीं करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
क्रमांक 203 -----------------

Contact- 
District Public Relation Office, Rajnandgaon 
E-MAIL ID- prorjn@gmail.com


Uploaded Image

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने